कार्य
आईबीएम का उद्देश देश में (तटीय तथा अपतटीय दोनों ) खनिज संसाधनो का व्यवस्थित तथा वैधानिक विकास तथा भरपूर उपयोग को बढ़ावा देना है ।
इस उद्देश की प्राप्ति हेतु भारतीय खान ब्यूरो के कार्यों का चार्टर इस प्रकार है :
- राष्ट्रीय खनिज सुचना कोष के रूप में देश में खान एवं खनिजों के गवेषण, पूर्वेक्षण की संपूर्ण सूचना को एक डेटाबेस में संग्रहण, तुलना तथा संगठित करना तथा इसके प्रकाशन एवं प्रसार के उपाय करना;
- खनन क्षेत्र के सम्बन्ध में राष्ट्रीय तकनीकी नियामक के रूप में कार्य करना तथा राज्य सरकारों (विनियमन का प्रथम स्तर) के मार्गदर्शन हेतु विनियमन, प्रक्रिया तथा प्रणाली निर्धारित करना;
- केंद्रीय स्तर तथा राज्य स्तरों पर नियामक और साथ ही साथ विकास कार्य दोनों के लिए ही प्रणाली में क्षमता निर्माण करना;
- केंद्र, राज्यों, खनिज उद्योग, शोध तथा शिक्षा संस्थानों, तथा सभी स्टेकहोल्डरों के बीच समन्वयन का संस्थागत तंत्र स्थापित करना ताकि उद्योग के सामने आने वाली सभी मांगो एवं समस्याओं के सक्रिय उपाय विकसित किये जा सके;
- उद्योग की व्यवहारिक प्रासंगिकताओ के सभी पहलुओं पर अनुसंधान संस्थानों तथा दूसरी और उपभोक्ता उद्योग के बीच सेतु का काम करना;
- तकनीकी परामर्श सेवाएं प्रदान करना;
- खनिज क्षेत्रों के विनियमन तथा विकास के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रिय सहयोगी परियोजनाओं में भाग लेना;
- खनिज उद्योग सम्बन्धी सभी मामलों पर सरकार को सलाह देना; और
- भूविज्ञान, खनन, खनिज सज्जीकरण तथा पर्यावरण के क्षेत्र में विकास के लिए आवश्यक अन्य गतिविधि शुरू करना।
भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के विस्तृत कार्य और गतिविधियों के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें।
