JavaScript Required We're sorry, but this site doesn't work properly without JavaScript enabled. If you can't enable JavaScript please click here to view settings.

भारतीय खान ब्यूरो, नागपुर

मानव संसाधन

भारतीय खान ब्‍यूरो खनन अभियंताओं, खनन भूवैज्ञानिकों, अयस्‍क प्रसाधन   प्रौद्योगिकीविदों , धातुकर्मी खनिज विशेषज्ञों, खनिज अर्थशास्त्रियों,  सांख्यिकीविदों  और प्रशासनिक कार्मिकों द्वारा संचालित किया जाता है ।

 विभिन्‍न कैटरों के कार्मिकों की प्रभागवार संख्‍या

श्रेणी

पद/पदनाम

वर्तमान में स्‍वीकृत पदों की संख्‍या

समूह ‘क’ राजपत्रित

1. महानियंत्रक

   (विभागाध्‍यक्ष)

1

 

2. खनन अभियंता

मुख्‍य खान नियंत्रक,

खान नियंत्रक,

क्षेत्रीय खान नियंत्रक,

उप-खान नियंत्रक

व. सहायक खान नियंत्रक,

सहायक खान नियंत्रक

191

 

3. खनन भूविज्ञानी

मुख्‍य खनन  भूविज्ञानी,

अधीक्षक खनन भूविज्ञानी,

क्षेत्रीय खनन भूविज्ञानी

वरिष्‍ठ खनन भूविज्ञानी,

कनिष्‍ठ खनन भूविज्ञानी

 

90

 

4. अयस्‍क प्रसाधन/केमिकल/मेटालर्जीकल इंजीनियर

निदेशक(अयस्‍क प्रसाधन)

मुख्‍य अयस्‍क प्रसाधन अधिकारी,

अयस्‍क प्रसाधन अधिकारी

उप-अयस्‍क प्रसाधन अधिकारी

सहायक अयस्‍क प्रसाधन अधिकारी,

मख्‍य केमिस्‍ट

अधीक्षक केमिस्‍ट

वरिष्‍ठ केमिस्‍ट

केमिस्‍ट

96

 

5. खनिज अर्थशास्‍त्री

(भूविज्ञानी एवं खनन अभियंता)

मुख्‍य खनिज अर्थशास्‍त्री

अधीक्षक  खनिज अर्थशास्‍त्री

खनिज अर्थशास्‍त्री

उप-खनिज अर्थशास्‍त्री

सहायक खनिज अर्थशास्‍त्री

46

 

6. सांख्यिकी आईएसएस कैडर

अधीक्षक खनिज अर्थशास्‍त्री

उप-खनिज अर्थशास्‍त्री

सहायक खनिज अर्थ्‍शास्‍त्री

7

 

7. अन्‍य कैडर

(तकनीकी एवं प्रशासनिक)

मुख्‍य संपादक

वरिष्‍ठ संपादक

संपादक

मुख्‍य प्रशासनिक अधिकारी

मुख्‍य सतर्कता अधिकारी

28

कुल

 

459

समूह’ख’ (राजपत्रित)

खनन अभियंता, खनन भूविज्ञानी, अयस्‍क प्रसाधन एवं केमिकल अभियंता, खनिज अ‍र्थशास्‍त्री एवं सांख्यिकीविद एवं अन्‍य प्रशासनिक कार्मिक

249

समूह’ख’ (अराजपत्रित)

तकनीकी सहायक, हिन्‍दी अनुवादक, ड्राफ्टमेन, आशुलिपिक,

253

समूह’ग’ (तकनीकी)

तकनीकी सहायक, सर्वेयर, ड्राफ्टमेन, ड्राइवर, इत्‍यादि

516

कुल

 

1477

 

भारतीय खान ब्‍यूरो में विभिन्‍न पदों के चयन का तरीका 

  • विभिन्न पदों पर भर्ती अधिसूचित भर्ती नियमों के अनुसार की जा रही है यानी सीधी भर्ती और विभागीय पदोन्नति के लिए कोटा।
  • समूह क, समूह ख, एवं समूह ख (अराजपत्रित) पदों की सीधी भर्ती संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा की जाती है । संघ लोक सेवा आयोग सभी प्रमुख समाचार पत्रों में रिक्तियों का विज्ञापन प्रकाशित कराता है ताकि योग्‍य अभ्‍यर्थी आवेदन कर सकें ।
  • ग्रुप 'क' पदों के भरने, पदोन्नति द्वारा, विभागीय पदोन्नति समिति जो संघ लोक सेवा आयोग, मंत्रालय और विभाग की ओर से सदस्य का गठन के माध्यम से किया जाता है।
  • समूह ग के पद – ये पद सीधी भर्ती के आधार पर विभाग या कर्मचारी चयन आयोग (जैसी स्थिति हो) के द्वारा भरे जाते हैं । रिकि्तयों की सूचना प्रमुख्‍ समाचार पत्रों में प्रकाशित भी की जाती है । जहां पदों को सीधे विभाग द्वारा भरे जाना हो, अभ्‍यर्थी को रोजगार कार्यालय द्वारा प्रायोजित होना चाहिए । प्रोन्‍नति के आधार पर पदों को विभागीय प्रोन्‍नति समिति द्वारा भरा जाता  है ।
  • सभी श्रेणियों के आरक्षित पदों पर नियुक्ति में सरकारी नीतियों / निर्देशों का सख्‍ती से पालन किया जाता है ।