हमारे बारे में
विशुद्ध रूप से एक परामर्शी निकाय के रूप में शुरूआत करते हुए भारतीय खान ब्यूरो एक प्रमुख राष्ट्रीय संगठन के रूप में उभरा है जो खनिज उद्योग के विभिन्न पहलुओं में गहराई तक शामिल है । भारतीय खान ब्यूरो के वर्तमान कार्यों में शामिल है खानों के निरीक्षण, भूवैज्ञानिकी अध्ययन, खनन योजनाओं और खनन स्कीमों की संवीक्षा और अनुमोदन के द्वारा खनिज संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना, पर्यावरणीय अध्ययन और पर्यावरण संबंधी क्रिया कलापों का संचालन करना, निम्न श्रेणी अयस्कों के उन्नयन हेतु प्रौद्योगिकी विकासित करना तथा उनके उपयोग हेतु मार्ग तलाशना, खनन और सज्जीकरण परियोजनाएं हेतु सुसाध्यता रिपोर्ट तैयार करना, खनिज संसाधनों के खनिज मानचित्र और राष्ट्रीय खनिजसूची तैयार करना, खनिज उद्योग को तकनीकी परामर्शी सेवाएं प्रदानकरना, खानों एवं खनिजों के डाटा बैक के रूप में कार्य करना तथा तकनीकी और सांख्यिकीय प्रकाशन तैयार करना ।
महानियंत्रक, भारतीय खान ब्यूरो की अध्यक्षता में भारतीय खान ब्यूरो के 6 तकनीकी प्रभाग है तथा इसका मुख्यालय नागपुर में है । नागपुर में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की सहायता से स्थापित एक आधुनिक खनिज प्रक्रमण प्रयोगशाला और प्रायोगिक संयंत्र है । देश भर में फैले भारतीय खान ब्यूरो के 4 आंचलिक कार्यालय 13 क्षेत्रीय कार्यालय, 2 क्षेत्रीय अयस्क प्रसाधन प्रयोगशालाएं और प्रायोगिक संयंत्र है ।भारतीय खान ब्यूरो के कार्यालय अजमेर,बंगलोर, भुवनेश्वर, कोलकाता, चेन्नई, देहरादुन, गोवा, गुवाहाटी, गांधीनगर, हैदराबाद, जबलपुर, रायपुर, नागपुर, रॉंची और उदयपुर में अवस्थित हैं तथा प्रायोगिक संयत्र और अयस्क प्रसाधन प्रयोगशालाएं अजमेर, बंगलोर और नागपुर में अवस्थित हैं ।
