योजना एवं समन्वय प्रभाग
भारतीय खान ब्यूरो के योजना एवं समन्वय क्रिया-कलापों का कार्य महानियंत्रक, भारतीय खान ब्यूरो, द्वारा किया जाता है। इस कार्य में उनकी सहायता तकनीकी सचिव द्वारा की जाती है जो कि क्षेत्रीय खान नियंत्रक के स्तर का अधिकारी होता है। महानियंत्रक द्वारा भारतीय खान ब्यूरो कार्यालय में पंचवर्षीय योजना का प्रस्ताव, विभाग की वार्षिक योजना एवं कार्यक्रम निष्पादन बजट, अनुदान हेतु मांग, खान मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट हेतु सामग्री, त्रैमासिक कार्य-निष्पादन समीक्षा बैठकों हेतु कार्यसूची, विज्ञान एवं तकनीकी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के कार्य किए जाते हैं।
वर्तमान में योजना एवं समन्वय प्रभाग के प्रभारी खान नियंत्रक हैं । इस प्रभाग के प्रमुख कार्य निम्न प्रकार हैं :-
- विभाग के वार्षिक कार्यक्रम के कार्यान्वयन के पर्यवेक्षण में महानियंत्रक की सहायता करना तथा विभिन्न प्रभागों के कार्यों का समन्वय करना।
- सभी प्रशासनिक मामलों के लिए उत्तरदायी होना।
- भारतीय खान ब्यूरो सलाहकार बोर्ड की बैठकों की व्यवस्था करना।
- विभाग के पंचवर्षीय योजना प्रस्तावों, वार्षिक योजनाओं एवं कार्यक्रमों, कार्य- निष्पादन बजट, अनुदान हेतु मांग, खान मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट हेतु सामग्री, त्रैमासिक कार्य-निष्पादन समीक्षा बैठक इत्यादि हेतु कार्यसूची तैयार करना।
अधिक जानकारी के लिए कॄपया संपर्क करें।
खान नियंत्रक (समन्वय)
द्वितीय तल, ब्लॉक ‘डी’,
इन्दिरा भवन, सिविल लाइन्स,
नागपुर – 440001
भारत
दूरभाषा संख्या – 91-712-2561824
फैक्स संख्या -91-712-2565073/ 91-712-2565488
ई- मेल – com.plcdn@ibm.gov
