हमारा मिशन और विज़न
भारतीय खान ब्यूरो का प्रमुख् लक्ष्य खानों के विनियामक निरीक्षण, खनन योजनाओं के अनुमोदन और पर्यावरण प्रबंधन योजनाओं के माध्यम से देश के (तटीय और अपतटीय) दोनों खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक विकास को बढ़ावा देना है ताकि पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभाव को कम से कम किया जा सके । अपने लक्ष्य को पाने में विभिन्न पहलुओं में शामिल है :
-
संविधि के तहत खानों का विनियामक निरीक्षण संचालित करना । - खनिजों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर ध्यान देते हुए खनन योजनाएं, स्कीमें और खान वृहत योजनाएं अनुमोदित करना ।
- क्षेत्रीय आधार पर पर्यावरणीय मूल्यांकन अध्ययन करते हुए पर्यावरण पर खनन से उत्पन्न दुष्प्रभाव को कम करने में सक्रिय भूमिका निभाना
- प्रदर्शनियों एवं दृश्य श्रव्य माध्यम से खनित क्षेत्रों के पुन:उद्धार एवं पुनर्वास के संबंध में जागरूकता फैलाना
- खनन उद्योग,पर्यावरण सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण्, आयात एवं निर्यात नीतियों, व्यापार, खनिज, विधान, वित्तीय प्रोत्साहन एवं संबंधित विषयों पर सरकार को सलाह देना
- अयस्क और खनिजों के विश्लषण तथा उन क्षेत्रों में खनन अनुसंधान और विकास क्रियाकलापों को बढ़ावा देने सहित खनन,भूविज्ञान, खनिज प्रक्रमण एवं पर्यावरणीय पहलुओं में स्वत: प्रौद्योआर्थिक क्षेत्र अध्ययन संचालित करना ।
- खनन, भूविज्ञान, खनिज प्रक्रमण एवं पर्यावरण के क्षेत्र में देश एवं देश के बाहर संवर्धनात्मक आधार पर तकनीकी परामर्शी सेवाएं प्रदान करना
- गवेषण, पूर्वेक्षण, खान एवं ख्निज पर डाटा बेस संग्रहित, परितुलित एवं रख रखाव करना तथा खनन उद्योगकी समस्याओं और संभावनाओं को दर्शाते हुए प्रकाशन/बुलेटिन निकालना
- मानव संसाधन विकास हेतु विभाग के वैज्ञानिक , तकनीकी एवं अन्य कैडरके लोगों तथा खनन उद्योग एवं अन्य एजेंसियों के व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान करना ।
हमारा नज़रिया
राष्ट्रीय खनिज नीति 2008 (एनएमपी) ने विविध खनिज विकास कार्यक्रमों की कल्पना की है और देश में स्थायी खनिज विकास प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप प्रदान करने के लिए नीति ढांचा और रणनीतियां तैयार की हैं। भारतीय खान ब्यूरो उन योजनाओं के संयोजन में प्रमुखता से शामिल है जिन्हें एकीकृत करने की आवश्यकता है और एनएमपी में निर्धारित उद्देश्यों को साकार करने में इसकी स्पष्ट भूमिका है। इसलिए आईबीएम के विज़न स्टेटमेंट में एनएमपी, 2008 के चरित्र को प्रतिबिंबित किया जाना चाहिए और निश्चित प्रतिबद्धताओं के साथ एक पाठ्यक्रम का चरित्र होना चाहिए जो देश के खनिज उद्योग के सर्वोत्तम हित में काम करेगा।
