JavaScript Required We're sorry, but this site doesn't work properly without JavaScript enabled. If you can't enable JavaScript please click here to view settings.

भारतीय खान ब्यूरो, नागपुर

तकनीकी परामर्श

तकनीकी परामर्श प्रभाग का प्रमुख खान नियंत्रक होता है तथा यह नागपुर में स्थित है। यह खनन उद्योग को सर्वे, गवेषण, भूविज्ञान, खनन सम्भाव्यता अध्ययन तथा पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर तकनीकी परामर्श प्रदान करता है। देश  में खनिज उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के अपने प्रमुख उद्देश्‍य  को ध्यान में रखकर यह प्रभाग लघु उद्यमियों को विशेष   रियायत देते हुए परामर्शी  सेवाओं के लिए नाममात्र का शुल्क लेता है।(संशोधित प्रभार-सूची के लिए यहां  क्लिक कीजिए) यह प्रभाग प्रशिक्षित कार्मिकों तथा संपदा मूल्यांकन, परियोजना लागत और वित्तीय विश्‍लेषण  आदि हेतु अद्यतन कम्प्यूटर सुविधाओं से सम्पन्न है।

प्रदान की जाने वाली सेवाएं

1     भूविज्ञान

  • खनिज गुणधर्म (विशेषता)  का सर्वेक्षण तथा खान मानचित्रों ओैर सैक्षन तैयार करना।
  • भूविज्ञानिक मानचित्र तैयार करना एवं खनिज गुणधर्मों का प्रारम्भिक भूवैज्ञानिक मूल्यांकन करना।
  • लागत अनुमानों सहित विस्तृत गवेषणा  की योजना का निरूपण करना।
  • लौगिंग तथा बोरहोल का सैपलिंग।
  • गवेश ण आंकड़ों का मूल्यांकन
  • खनिज भंडारों का भू-सांख्यिकीय मूल्यांकन
  • विस्तृत संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करना
  • प्रयोगशाला एवं पायलट प्लांट जांच हेतु प्रतिनिधि नमूनों का एकत्रीकरण।

2.     खनन

  • सम्भाव्यता रिपोर्ट तैयार करना।
  • खान विकास योजना तैयार करना।
  • खान पर्यावरण प्रबंधन योजना तैयार करना
  • वित्तीय संस्थाओं की ओर से सम्भाव्यता रिपोर्ट का मूल्यांकन करना।
  • खनन परियोजनाओं का वित्तीय विश्‍लेषण ।
  • खनन उद्यमियों हेतु उत्पादकता तथा  इंधन उपयोग मानकों का निर्धारण करना।
  • दिए गए प्रक्रिया मानकों पर उत्पादन, योजना तथा गुणवत्ता नियंत्रण
  • आधुनिक खनन तकनीक लागू करने हेतु पुरानी खानों का रीमोडलिंग।

3.     सर्वेक्षण

  • स्थलाकृतिक सर्वेक्षण
  • DGPS (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम)।
  • खनन सर्वेक्षण।
  • उत्खनन/डंप स्टॉक का मापन और आयतन संगणना।
  • 3डी मैप का निर्माण, सतही नक्शे का डिजिटल टेरेन मॉडलिंग (डीटीएम)।

 

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें

खान नियंत्रक (तकनीकी परामर्श)

7 वीं मंजिल, ब्लॉक 'डी',
इंदिरा भवन, सिविल लाइंस,

नागपुर 440,001
भारत

टेलीफोन No.91-712-2562143

फैक्स नंबर 91-712 - 2561110

ईमेल: com.tc @ ibm.gov.in